गरुड़ (बागेश्वर)। विदेशों में सेवारत विकासखंड क्षेत्र के 30 लोग आजकल अपने घरों में अकेले रह रहे हैं। स्थानीय पुलिस अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के कर्मी उनसे बराबर संपर्क कर रहे हैं। कोरोना के डर से ग्रामीण भी उनसे दूरी बना रहे हैं। एलआईयू के भगवान बल्लभ जोशी और संतोष वर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मी हर दूसरे, तीसरे दिन उन लोगों के घर जा रहे हैं। इन सभी को स्वस्थ बताया गया है।