फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण को प्रभावी बनाकर बच्चों को दें गुणवत्तापर्ण शिक्षा

विज्ञापन
डायट में प्रशिक्षण के समापन पर मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सात दिवसीय सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण का समापन हो गया है। प्रभारी प्राचार्य और प्रशिक्षण समन्वयक गोपाल सिंह गैड़ा ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान को कक्षा कक्षा तक ले जाएं। शिक्षकों का आह्वान किया कि विद्यालयों में नामांकन वृद्धि और गुणवत्ता संवर्धन के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक कैप्सूल निर्माण और प्रोजेक्ट विधि का उपयोग करते हुए शिक्षण को प्रभावी बनाकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। वरिष्ठ प्रवक्ता बीसी पांडे ने कहा कि पाठ को शीर्षक, उप शीर्षक, संबोधन और उपसंबोधनों में विभक्त कर शिक्षण योजना बनाई जानी चाहिए। शिक्षक कैप्सूल के तहत किसी भी अध्याय को छोटे-छोटे शीर्षकों में बच्चों को पढ़ाएं, ताकि उनमें विषय के प्रति अच्छी समझ विकसित हो सके।
प्रवक्ता डॉ. हरीश जोशी ने कहा कि बच्चों के मनोविज्ञान की समझ के अनुसार शिक्षण कराया जाए।
मुख्य संदर्भदाता डॉ. संजीव अहलावत ने कहा कि कैप्सूल आधारित शिक्षण छात्र-छात्राओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इससे पूर्व एससीईआरटी के डॉ. केएन बिलज्वाण, डॉ. उमेश चमोला, प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने अनुश्रवण कर शिक्षण की बारीकियों की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. संजय पांडे, राजेंद्र सिंह बिष्ट, दलजीत पवार, चारु पांडे, नरेंद्र सिंह राणा, रमेश रावत, मयंक तिवारी, नीरज पंत, मनीष जोशी, डा. दीप जोशी आदि उपस्थित थे। प्रशिक्षण में जिले के 87 रसायन, भौतिक, भूगोल प्रवक्ताओं और छह संदर्भदाताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें