कुछ रंग प्यार के, अकबर बीरबल और बालिका वधू जैसे चर्चित टीवी सीरियलों में अपने किरदार का जादू बिखेर चुकीं छोटे पर्दे की अभिनेत्री रूप दुर्गापाल अब जल्द ही जिंग टीवी में प्रसारित होने वाले प्यार तूने क्या किया सीरियल में नजर आएंगी। इस सीरियल में पहली बार वह एडवोकेट के तौर पर रोमांटिक रोल निभा रही हैं।
बता दें कि अल्मोड़ा की रूप दुर्गापाल बालवीर, बालिका वधू, स्वरागिनी, अकबर बीरबल, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सहित कई टीवी सीरियलों में अपने अभिनय से लोगों को आकर्षित करती रही हैं। वह तीन फिल्मों के लिए चार गीत भी गा चुकी हैं। रूप जल्द ही प्यार तूने क्या किया सीरियल में वकील की भूमिका में नजर आएंगी। रूप ने बताया कि वह पहली बार किसी सीरियल में रोमांटिक रोल कर रही हैं। यह दो एडवोकेटों की कहानी है। बताया कि शो के कई एपिसोड तैयार हो चुके हैं। 10 अगस्त को शो का प्रीमियर है। इसके बाद जल्द ही यह शो जिंग टीवी के साथ ही जी-टीवी के वेब चैनल जी-फाइव में भी प्रसारित होगा। इन दिनों खुद को फिट रखने के लिए रूप जुंबा डांस और योग कर रही हैं।