फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लोनिवि पर जिला योजना के कार्यों की निविदा न निकालने का आरोप

Fri, 10 Oct 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता निर्मल रावत ने लोनिवि पर जिला योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों की निविदाएं न निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जल्द निविदाएं नहीं निकाली गईं तो कांग्रेस की ओर से प्रांतीय खंड कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला योजना में 40 योजनाएं स्वीकृत की गई थीं लेकिन विभाग ने नई और पुरानी योजनाओं को मिलाकर केवल 33 योजनाओं की ही निविदा जारी की है। शेष स्वीकृत योजनाओं की निविदाएं अब तक जारी नहीं की गईं हैं।
जिन योजनाओं की निविदाएं नहीं निकाली जा रही हैं, उनमें भ्रष्टाचार की आशंका है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर पहले से कराए गए कार्यों को दोबारा नपवाने का भी षड्यंत्र रचा जा रहा है जो विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें