अल्मोड़ा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी ओर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने को भी कहा। उन्होंने भारतीय सेना द्वारा पीओके में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराए जाने पर सेना को बधाई देते हुए कहा कि देश की सेना पर सभी को गर्व है।
शहरफाटक, मोरनौला, ज्वारनैड़ी, सुनाड़ी, पुभाऊं, बाराकोट आदि गांवों में व्यापक जनसंपर्क करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने प्रत्येक कार्यकर्ता से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पांच व्यक्तियों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने बीते दिनों भारतीय सेना द्वारा पीओके में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पूरा देश आतंकवाद पर एकजुट है।
बाद में कुंजवाल भनोली में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह सिजवाली के आवास पहुंचे और उनकी माता के निधन पर शोक जताया। भ्रमण कार्यक्रम में उनके साथ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, कैप्टन राधाकृष्ण थुवाल, गिरीश जोशी, मोहन सिंह सिंग्वाल मौजूद रहे।