फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किया सांकेतिक प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनस्वास्थ्य संघर्ष मोर्चा में भारी रोष है। सोमवार को समिति ने कलक्ट्रेट सभागार में सांकेतिक प्रदर्शन किया। लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। डीएम नितिन सिंह भदौरिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में पहले ही कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अब कोरोना काल में स्थिति गंभीर होती जा रही हैं। पिछले दिनों समय पर उपचार न मिलने से कोसी कटारमल निवासी गर्भवती की मौत हो गई। उसके परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा मिलना चाहिए। समिति ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के स्वास्थ्य आयोग के गठन, शिकायतों के निस्तारण के लिए हर माह जनसुनवाई का आयोजन करने, अस्पतालों में आने वाले लोगों का कोरोना के नाम पर उत्पीड़न रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पीसी तिवारी, हेम जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, पूरन चंद्र तिवारी, केवल सती, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, दिनेश पांडे, सुशील साह, जगत रौतेला, दयाकृष्ण कांडपाल, आनंदी वर्मा, संजय अग्रवाल, नारायण राम, डॉ. जेसी दुर्गापाल, किरन आर्या, हीरा देवी, उदय किरौला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें