फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सल्ट थाना दिवस में सुनी जनसमस्याएं, किया जागरूक

Mon, 26 Oct 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रविवार को थाना सल्ट में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय जनता की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने आगामी त्योहारों और विधानसभा सत्र के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और अनिवार्य किरायेदार/मजदूर सत्यापन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1090 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी भी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें