फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े से पटा वाटर जंक्शन

Wed, 18 Mar 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
एतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में भीलेश्वर वार्ड के लिए बनाए गए पानी के जंक्शन को कुछ लोगों ने कूड़ाघर बना दिया है। जंक्शन पर गंदगी, कूड़ा-करकट डालने से लोगों को दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। नागरिकों ने नगर पालिका परिषद से यहां कूड़ा डालने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


नुमाइशखेत मैदान के समीप भीलेश्वर वार्ड के लिए पानी की आपूर्ति के लिए पेयजल संस्थान ने जंक्शन बना रखा है। कुछ लोग इसी के ऊपर घर की गंदगी डाल रहे हैं। दूषित पानी पीने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। लोगों ने नगर पालिका परिषद से जंक्शन के उपर कूड़ा डालने पर प्रतिबंध लगवाने की मांग की है। उन्होंने प्रतिबंध नहीं लगने पर आंदोलन की धमकी दी है। इस दौरान आशुतोष पांडे, प्रभांशु कपिल, किशोर सिंह रौतेला, कुनाल सिंह रावत और जितेंद्र हरड़िया आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें