फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत अस्पताल में अब बैठेंगे मानसिक रोग विशेषज्ञ

Wed, 08 Apr 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उप जिला चिकित्सालय में अब मानसिक रोगियों को उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। लंबे समय से मानसिक रोग विशेषज्ञ की कमी से मरीजों को अल्मोड़ा सहित अन्य शहरों में जना पड़ता था। बच्चों और महिलाओं के मानसिक रोग से जुड़े विकलांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाने से परेशानी और बढ़ जाती थी।
विज्ञापन

यह मुद्दा तहसील रानीखेत में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में उठाया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत, गौरी प्रभात ने अस्पताल में मानसिक रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद अब हर माह के दूसरे बुधवार को राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा से मानसिक रोग विशेषज्ञ रानीखेत पहुंचकर मरीजों को सेवाएं देंगे। साथ ही मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के विकलांग प्रमाणपत्र भी मौके पर ही बनाए जाएंगे। बुधवार को आयोजित पहले शिविर में डॉ. निधि और डॉ. बीना विश्वकर्मा ने अस्पताल में सेवाएं दीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें