दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करते उत्तराखंड के सांसद।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। चमोली जिले में जल प्रलय के मामले को लेकर उत्तराखंड के भाजपा सांसदों के शिष्टमंडल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सांसदों के शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी से राज्य में आपदा प्रबंधन संसाधनों की दीर्घकालिक व्यवस्था करने की मांग की।
सांसदों ने उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से आई आपदा को लेकर त्वरित संज्ञान लेने पर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर तेजी से राहत और बचाव कार्य किया है जिससे आपदा में हताहत लोगों को तेजी से राहत मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि उत्तराखंड राज्य आपदा की दृष्टि से काफी संवेदनशील है।
आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाए। ताकि आपदा आने पर त्वरित बचाव और राहत के कार्य हो सकें। प्रधानमंत्री से मिलने वालों नैनीताल के सांसद अजय भट्ट, अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा, टिहरी की सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी शामिल रहे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी भी थे।