फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय विद्यालयी बालक हॉकी प्रतियोगिता

Mon, 02 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रादेशिक विद्यालयी बालक हॉकी प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून का दबदबा रहा। सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


स्थानीय स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग का फाइनल स्पोर्ट्स कालेज देहरादून और जिला देहरादून की टीम के मध्य हुआ। इस मैच में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून 2-0 गोल के अंतर से विजयी रहा।

जिला देहरादून उपविजेता और चंपावत जिले को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग के फाइनल में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने अल्मोड़ा को 3-1 गोल के अंतर से पराजित किया। स्पोर्ट्स कालेज देहरादून विजेता, अल्मोड़ा उपविजेता, चंपावत तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग का फाइनल भी स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने जीता। स्पोर्ट्स कालेज देहादून ने देहरादून जिले की टीम को 3-1 गोल के अंतर से हराया। पिथौरागढ़ जिले ने तीसरा स्थान पाया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुमाऊं विवि हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजीत कार्की ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। अध्यक्षता मुख्य शिक्षा अधिकारी वीएन सिंह ने की।

संचालन प्रधानाचार्य नीलम नेगी, खेल समन्वयक डा. कैलाश सिंह डोलिया ने किया। मैचों के रेफरी दीपक वर्मा, संदीप चौधरी, तरुण बेलवाल, कुंदन कनवाल, सुरेंद्र सिंह अधिकारी, भूपाल सिंह चुफाल, पंकज रावत, करन मर्तोलिया, पंकज टम्टा, बृजकिशोर वर्मा, गणेश शाही, राजेंद्र कनवाल थे।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एचबी चंद, तारा सिंह, चंद्रशेखर बनकोटी, हरीश रौतेला, कुंदन सिंह कोरंगा, राजेंद्र बिष्ट, मदन वर्मा, गोपाल खोलिया, हरि प्रकाश खत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें