फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: भगोती -टिमटा सड़क में घटिया डामरीकरण को लेकर ग्रामीणों का प्रर्दशन

विज्ञापन
लालूरी -भगोती सड़क में गुणवत्ता में सुधार की मांग को लेकर छाम नामक स्थान पर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। लंबे संघर्ष के बाद पीएमजीएसवाई के तहत बनी भगोती-लालुरी- कनोली -टिम्टा सड़क में घटिया डामरीकरण व सोलिंग में लगे स्थानीय घटिया पत्थरों से नाराज क्षेत्रीय ग्रामीणों ने छाम में एकत्रित होकर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन के साथ धरना दिया। गुणवत्ता में शीघ्र सुधार न होने पर अभियंताओं के घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों का कहना है कि मोटर मार्ग में हो रहे डामरीकरण व सोलिंग में आसपास के जंगलों से निकालें घटिया पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया कि संबंधित विभाग व ठेकेदार से गुहार लगाने के बावजूद गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा किलोमीटर 15-14 से ले लेकर 9 किलोमीटर तक घटिया डामरीकरण हुआ है साथ ही उन्हें धमकाया भी जा रहा है ।
कुमाऊं सड़क बनाओ संघर्ष समिति नके बैनर तले एकजुट ग्रामीणों ने डामरीकरण ,सोलिंग की उच्च स्तरीय जांच कर नए सिरे से पक्के पत्थरों द्वारा सोलिंग करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में प्रधान लालुरी भावना देवी, प्रधान टिमटा भावना तिवारी, पूर्व बीडीसी सदस्य कुंदन सिंह, चित्रा नेगी, उदय सिंह भाकुनी, हरिदत्त, दुर्गा सिंह ,दलीप सिंह, पुष्पा, उमा ,धर्मा, नंदकिशोर सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल थे।
कोट
जनता की शिकायत व स्थलीय निरीक्षण के दौरान घटिया डामरीकरण सोलिंग में पत्थर पाए जाने के चलते कार्य की जांच चल रही है । डीएन दिवाकर कनिष्ठ अभियंता पीएमजेएसवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें