अल्मोड़ा। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले एकजुट लोगों ने चौघानपाटा में आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि पहलगाम त्रासदी के लिए पाकिस्तान और उसकी गोद में पल रहे आतंकवादियों को कभी माफ नहीं किया जा सकता है। वहां पर विहिप के जिलाध्यक्ष और प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख डॉ. गोपाल सिंह नयाल, जिलामंत्री विजय सिराड़ी, उपाध्यक्ष प्रकाश लोहनी, कोषाध्यक्ष भानु जोशी, महापौर अजय वर्मा, दीवान सिंह लटवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी आदि शामिल रहे।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में पूर्व सैनिकों ने पहलगाम हमले पर दुख जताया। वहां पर अध्यक्ष केशव दत्त पांडे, नरेंद्र कुमार वर्मा, पीजी गोस्वामी, त्रिलोक सिंह, महेंद्र मनराल, आनंद सिंह गैड़ा, सुरेंद्र लाल टम्टा आदि मौजूद रहे।
लमगड़ा बाजार और सोमेश्वर में भी प्रदर्शन
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। लमगड़ा बाजार और सोमेश्वर में पहलगाम हमले के विरोध में गुस्सा जाहिर किया गया। विभिन्न संगठनों ने पाकिस्तान का पुतला जलाया। वहां पर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सिंह कपकोटी, हरीश सिजवाली, विजय सतवाल, महिपाल सिंह,जगदीश नगरकोटी, कमल बिष्ट, चंदन सिंह, मनमोहन सिंह नगरकोटी, पंकज जोशी, प्रकाश पंत आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा सोमेश्वर मंडल और एकल विद्यालय की रामलीला मैदान में हुई शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। वहां कृष्णा भंडारी, भूपाल मेहरा, त्रिभुवन बोरा, कैलाश बोरा, शंकर सिंह, सुंदर राणा, मोहन सिंह, शिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।