अल्मोड़ा। नगर निगम के देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने एक व्यक्ति पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्हाेंने निगम कार्यालय के परिसर पर धरना दिया।
आरोप है कि मंगलवार सुबह माल रोड में स्थित हाईटेक शौचालय में कार्यरत पर्यावरण मित्र से एक व्यक्ति की शौचालय जाने को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि इस पर बाहरी व्यक्ति ने वहां तैनात पर्यावरण मित्र से अभद्रता की।
कर्मचारियों ने महापौर अजय वर्मा को ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग की। वहां पर संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, दीपक चन्देल, दीपक सैलानी, राजेश टांक, सतीश कुमार, राजेंद्र, अशोक थे।