फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी धरने पर अडिग रहे बीटीकेआईटी के मैस कर्मचारी

विज्ञापन
बीटीकेआईटी में धरने पर बैठे आउटसोर्स कार्मिक। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बीटीकेआईटी में कार्यरत 130 मेस कर्मचारियों का उपनल के माध्यम से नियुक्ति की मांग के लिए चल रहा धरना बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने धरना स्थल पर जाकर समर्थन दिया। कर्मचारियों ने विभिन्न छात्रावासों में जनवरी, फरवरी, नवंबर और दिसंबर 2020 का तथा 2021 जुलाई तक का वेतन नहीं मिलने, कुछ छात्रावासों में अवशेष धनराशि होने के बावजूद वेतन नहीं दिए जाने पर रोष जताया। वहां पर कर्मचारी संगठन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, महासचिव गुलाब सिंह रावत, कोषाध्यक्ष नंदन प्रसाद, मोहन सिंह रावत, देव सिंह रावत, कुंवर सिंह बजेठा, दीपक बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें