फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़ीखेत की ऐतिहासिक रामलीला के लिए तैयार हो रहे कलाकार

विज्ञापन
ताड़ीखेत में रामलीला मंचन की रिहर्सल करते कलाकार। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत की ऐतिहासिक रामलीला इस बार सात अक्तूबर से शुरू होगी। इन दिनों कलाकार रामलीला की तालीम में जुटे हुए हैं। हालांकि कोरोना के चलते गत वर्षों में रामलीला नहीं हो पाई थी, लेकिन रामलीला कमेटी ने इस बार पहली नवरात्र से इसे शुरू करने का निर्णय लिया है। कमेटी के अध्यक्ष बहादुर रावत, उपाध्यक्ष विजय भगत, व्यवस्थापक प्रमोद रावत, प्रधान मंजीत भगत, संरक्षक धन सिंह और ध्यान सिंह, सहित गोपाल अधिकारी, भूपाल बिष्ट, अनोप सिंह, जोगा सिंह आदि तैयारियों पर जुटे हैं। इधर, हारमोनियम वादक दौलत सिंह तथा तबला वादक नवीन फर्त्याल कलाकारों को तालीम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें