फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड के नाम पर हो रही कटौती के विरोध में पेंशनरों ने दिया धरना, नारेबाजी की

विज्ञापन
गांधी पार्क में बारिश के दौरान धरना देते पेंशनर। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा/भिकियासैंण/बागेश्वर। गोल्डन कार्ड के नाम पर की जा रही कटौती के विरोध में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन के बैनर तले पेंशनरों ने बुधवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। बाद में जिला प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने केंद्र के पेंशनरों की तरह एक हजार रुपये प्रति माह चिकित्सा भत्ता देने, गोल्डन कार्ड के नाम पर की जा रही कटौती बंद करने की मांग की। सभा की अध्यक्षता गोकुल सिंह रावत और संचालन हेम जोशी ने किया। वहां पर एमसी कांडपाल, नवीन लाल साह, पूरन लाल साह, आनंदी वर्मा, एमएस नयाल, आनंद बल्लभ लोहनी, प्रताप बिष्ट, कैलाश जोशी आदि थे। वहीं, भिकियासैंण तहसील परिसर में बुधवार को 29वें दिन भी पेंशनर्स धरने पर बैठे। वहां पर संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल, इंद्र सिंह अधिकारी, राम सिंह, पान सिंह अधिकारी, कुंदन सिंह बिष्ट, मदन सिंह नेगी, टीकाराम मठपाल, गोपाल सिंह रौतेला आदि थे। इधर, बागेश्वर में पेंशनरों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। वहां पर संगठन के अध्यक्ष प्रताप सिंह गढ़िया, महामंत्री थान सिंह कनवाल, शेर सिंह धपोला, अर्जुन सिंह बनकोटी, हयात सिंह मेहता, दया टम्टा, वंशीधर जोशी, त्रिलोक सिंह शाही आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें