गुरुड़ाबांज तहसील में तहसीलदार कुलदीप पांडे को ज्ञापन सौंपती महिलाएं और अन्य।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के महिला मंगल दलों के सदस्यों ने पीएम के नाम का ज्ञापन गुरुड़ाबांज के तहसीलदार कुलदीप पांडे को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने की मांग की है। कहा कि गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की देखरेख में कमीशन गठित हो और नदी को गंदा करने के मामले की जांच की जाए। वहां पर शांति देवी, नीमा, चंद्रा, हेमा देवी, गंगा देवी, बीडीसी सदस्य काफली विशन सिंह भैसोड़ा, बीना गैड़ा, देवकी आदि थे।