फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: झूला पुल बनाने का विरोध, मोटर पुल बनाने की मांग

Sat, 07 Jun 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। गरुड़ ब्लॉक मुख्यालय से तहसील कार्यालय को जोड़ने वाले पैदल पुल के सर्वे के लिए पहुंची लोनिवि की टीम को ग्रामीणों का विरोध सहन करना पड़ा। ग्रामीणों ने पैदल पुल के स्थान पर मोटर पुल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय से तहसील मुख्यालय के बीच गोमती नदी में पुल नहीं होने से लोगों को तीन किमी घूूमकर आरपार जाना पड़ता है। जिसमें लोगों का अधिक समय खर्च होता है।
पुल नहीं होने से कई बार गढ़सेर और पुरड़ा के लोग गोमती नदी को पार कर आरपार आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में लोगों के बहने का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से पैदल पुल बनाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पुल की स्वीकृति शासन से होने के बाद लोनिवि ने ग्रामीणों की मांग पर चयन स्थल का निरीक्षण किया इस दौरान ग्रामीणों ने पैदल पुल बनाने के लिए जमीन देने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र के लिए मोटर पुल बनाने की माग की।
विज्ञापन

लंबे समय तक स्वीकृत योजना का लंबित रहने के बाद लोनिवि ने ग्रामीणों से वार्ता की। लेकिन वार्ता विफल होने के बाद निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें