न्यू इंदिरा कॉलोनी के लोगों का आरोप कई ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
अल्मोड़ा। न्यू इंदिरा कॉलोनी में बार खोले जाने की सुगबुगाहट के बीच क्षेत्र के लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा है। बार के विरोध में अब छात्र और महिलाओं भी मैदान में उतर चुकी है।
सोमवार को परिसर के सिमकनी मैदान में हुई बैठक में पार्षद गीता बिष्ट ने कहा कि पूर्व में भी बार के विरोध में लोग सड़क पर उतर चुके हैं। बार के विरोध में छात्र और महिलाएं सीएम, कुमाऊं कमिश्नर, डीएम और आबकारी विभाग को ज्ञापन भी दे चुके हैं। कहा कि परिसर में अल्मोड़ा सहित कई जिलों के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बार खुलने से विद्यार्थियों पर गलत असर पड़ सकता है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसके बाद भी बार खुलने की अनुमति मिली तो आंदोलन किया जाएगा।
एनएसयूआई ने दिया समर्थन
अल्मोड़ा। न्यू इंदिरा कॉलोनी में बार खुले जाने के विराध में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू सिंह ने भी क्षेत्रवासियों को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि परिसर में समीप बार खुलना छात्र -छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सिमकनी मैदान में परिसर के हजारों खिलाड़ी खेलों के अभ्यास को पहुंचते है। ऐसे में परिसर के समीप बार खोलने की अनुमति देना गंभीर विषय है।