फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला

Sun, 16 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज चौघानपाटा में केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हर पंद्रह दिन में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर जनता को छल रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता दिन में चौघानपाटा में एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जनता के हितैषी होने का दावा कर रही है, लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर जनता पर महंगाई थोप रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने एक पखवाड़े के भीतर तीन बार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाकर जनता को ठगने का कार्य किया है। इससे माल भाड़ा, वाहन किराया और गैस सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ी हैं। जिसका सीधा असर देश की गरीब जनता पर पड़ रहा है। प्रदर्शन में दिनेश पंत, खजान मिश्रा, परवेज सिद्दीकी, मनोज सनवाल, चिरंजीव वर्मा, जिला प्रवक्ता हेम तिवारी, सुमित कुमार, दानिश खान, हिमांशु मेहता, दीपा साह थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें