फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डीडीए के विरोध में गांधी पार्क में दिया धरना

Wed, 14 May 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वदलीय विकास संघर्ष समिति ने कहा जारी रहेगा आंदोलन
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय विकास संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट लोगों ने नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोग लंबे समय से आंदोलन करते आ रहे हैं लेकिन अब तक जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया गया है। शासन को जनभावनाओं के मद्देनजर प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी करना चाहिए। भवन मानचित्र स्वीकृति संबंधी सभी अधिकार नगर निगम को दिए जाने चाहिए। जब तक सरकार प्राधिकरण को समाप्त नहीं करती तब तक समिति का आंदोलन जारी रहेगा। धरने में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम तिवारी, प्रताप सत्याल, शहाबुद्दीन, ललित मोहन पंत, महेश चंद्र आर्या, प्रत्येश कुमार पांडे, लक्ष्मण ऐठानी, हेम जोशी आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें