फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना

Wed, 28 Oct 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में लोगों ने मंगलवार को नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया और प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण के मानकों के चलते लोगों को नए भवनों के निर्माण में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के विरोध में लंबे समय से धरना दिया जा रहा है, लेकिन अब तक इसे समाप्त करने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
धरने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम तिवारी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, शहाबुद्दीन, हेम जोशी, भारत रत्न पांडेय, चंद्रमणि भट्ट, सुनयना मेहरा, चंद्रशेखर बनकोटी, ललित मोहन पंत और बची सिंह परिहार सहित अन्य लोग बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें