अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में लोगों ने मंगलवार को नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने नारे लगाकर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण के मानकों के चलते नए भवनों का निर्माण करने में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
लोग प्राधिकरण के विरोध में धरना देते आ रहे हैं लेकिन अब तक इसे समाप्त नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया जाएगा धरना जारी रहेगा। धरने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, अख्तर हुसैन, प्रतेश पांडे, हेम चंद्र जोशी, ललित मोहन पंत, चंद्रमणि भट्ट, भारत रत्न पांडेय, लक्ष्मण सिंह ऐठानी आदि मौजूद रहे।