अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को समाप्त करने के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने प्राधिकरण लागू कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की है। कहा कि लोग घर बनाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने प्राधिकरण समाप्ति का स्पष्ट शासनादेश जारी नहीं होने तक आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, मोहन चंद्र कांडपाल, आनंद बगड़वाल, ललित मोहन पंत, चंद्रशेखर सिंह बनकोटी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, शहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे। संवाद