मासी में परथोला सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे ग्रामीण।
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी-परथोला प्रधानमंत्री सड़क के आधे अधूरे कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग के लिए ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी है। संघर्ष समिति ने 15 अगस्त सड़क का कार्य शुरू नहीं होने पर 16 अगस्त से आमरण अनशन शुरू करने के साथ ही एक दिन के चक्काजाम का एलान किया है।
सातवें दिन धन सिंह बंगारी, आनंद सिंह, महेश जुयाल क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलन स्थल पर हुई सभा में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सीताराम जुयाल, शिवदत्त, पुष्पा देवी, चना देवी ,चंदन सिंह, बची राम ,भगवत सिंह रावत ,दयासागर आदि थे। संवाद
आंदोलन स्थल मासी भूमिया मंदिर पर सातवें दिन क्रमिक अनशन में बैठे ग्रामीण।