फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मोहान दवा फैक्टरी में निजीकरण के विरोध में धरना जारी

Sat, 26 Oct 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मोहान स्थित फैक्टरी में प्रदर्शन करते कर्मचारी।
विज्ञापन
अल्मोड़ा/ मौलेखाल। मोहान में स्थित आईएमपीसीएल दवा फैक्टरी के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को भी फैक्टरी में कार्यरत कर्मचारी परिसर में एकत्र हुए और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि करीब 500 से अधिक कर्मचारियों की आजीविका इसी फैक्टरी से जुड़ी हुई है। जब तक निजीकरण के फैसले को वापस नहीं लिया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। वहां पर किरन भारद्वाज, जयपाल सिंह रावत, दीवान सिंह, कुंदन मेहरा, भजन सिंह, शांति प्रसाद, गंगा सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, कर्मचारियों के समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता पुष्कर दुर्गापाल, नारायण सिंह रावत, संजय नेगी के नेतृत्व में कई संगठनों से जुड़े लोग केदारनाथ पहुंचे। यहां मांगों के संबंध में अर्जी लगाकर सांकेतिक धरना भी दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें