अल्मोड़ा। दुग्ध संघ अल्मोड़ा को रिवॉल्विंग फंड में 1.27 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। संघ दीपावली से पहले सभी दुग्ध उत्पादकों को बकाए का भुगतान कर देगा।
विज्ञापन
दुग्ध संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष गिरीश खोलिया ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि ब्रांड आंचल की स्थिति को सुधारने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बजट आवंटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया। खोलिया ने कहा कि उनका प्रयास है कि दीपावली से पहले सितंबर 2024 तक का दुग्ध मुल्य भुगतान दुग्ध समिति के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों के खातों में कर दिया जायेगा। सितंबर 2024 तक 70 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अल्मोड़ा में 256 व बागेश्वर में 64 दुग्ध समितियों कार्यरत हैं। जिसमें 20 दुग्ध समितियों में बोनस वितरण किया जा चुका हैं। करीब 80 दुग्ध समितियों में बोनस बांटा जाना है। वहां पर संस्था के प्रधान प्रबंधक गंगा शरण राणा आदि मौजूद रहे।