फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांह में काला फीता बांध निरंतर सांकेतिक प्रदर्शन के साथ ड्यूटी कर रहे कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मांगों को लेकर मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के आउटसोर्स कर्मियों का सांकेतिक प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को भी कार्मिकों ने बांह पर काला फीता बांध प्रदर्शन करते हुए ड्यूटी की। उनका कहना है कि मरीजों की देखरेख के कारण वह उग्र आंदोलन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मियों का कहना है कि कोरोना काल में वह लगातार मरीजों की देखभाल और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों में जीवन बीमा पॉलिसी समेत सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भी रोष है।
कार्मिक मांगों को लेकर सप्ताहभर से बांह पर काला फीता बांध सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि मरीजों की देखरेख के कारण वह उग्र आंदोलन नहीं कर रहे है लेकिन अगर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन को विवश होंगे। वहां दीक्षा, चंद्रा, कृतिका, एकता, वंदना, दीपिका, अनुभव, रवीना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें