फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क से दुर्घटनाओं का सफर, कमर कर रही है दर्द

विज्ञापन
लक्ष्मेश्वर शैल मार्ग में गड्ढों में भरा पानी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शादियों के सीजन में सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा है लेकिन जिले के आंतरिक सड़कों के हालात लोगों के कमर दर्द का कारण बनी है। नगर के लक्ष्मेश्वर-शैल मार्ग में कई स्थानों पर डामर उखड़ने से गड्ढ़े बन गए हैं। अब तक कई दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढ़ों में रपटकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मेश्वर-शैल मार्ग में वाहनों की काफी आवाजाही रहती है। सहालग सीजन में इस मार्ग में वाहनों की दबाव बढ़ा है। सड़क की हालत अच्छी नहीं है। कई स्थानों पर डामर उखड़ चुका है। जिससे सड़क में बड़े-बड़े गड्ढ़े बन गए हैं। बरसात और अन्य दिनों बारिश होने पर इन गड्ढ़ों में बारिश का पानी भर जाता है। जिससे सड़क में ही गड्ढ़े बन जाते हैं। इससे सड़क में पैदल चलने वाले राहगीरों और चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी मोबाइल कंपनियों ने केबल डालने के लिए तो कभी पाइप लाइन बिछाने के लिए इस मार्ग को खोदा जाता रहा है। इसके बाद मार्ग के रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। इससे मार्ग और भी खस्ताहाल हो गया है। सड़क में गड्ढ़े बनने के कारण मरीज और गर्भवतियों को भी दिक्कतें होती है। कई स्थानों पर सड़क किनारे का हिस्सा ध्वस्त है। इससे आए दिन अनहोनी की आशंका रहती है। स्थानीय लोग लंबे समय खस्ताहाल सड़क की मरम्मत करने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अब तक सड़क की हालत नहीं सुधरी है।
सड़क खराब होने से आवाजाही में भारी दिक्कतें होती है। दोपहिया वाहन में सामान लाने में भी परेशानी हो रही है। शादियों के सीजन में दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। सड़क का सुधारीकरण जल्द किया जाना चाहिए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

- संदीप बिष्ट, स्थानीय निवासी
सड़क खराब होने से दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। गड्ढ़े होने से वाहन में तकनीकी खराबी आ रही है। बदहाल सड़क से सफर करना जानलेवा साबित हो रहा है। सड़क में बन गड्ढ़ों को जल्द ठीक किया जाए। ताकि इस सफर में कमर दर्द न हो।
विज्ञापन

- हिमांशु, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें