फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में सर्व दलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया।
उन्होंने नारे लगाकर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण के मानकों के चलते लोगों को नए मकानों के निर्माण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समिति के आंदोलन के बाद भी जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सरकार से प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश शीघ्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, ललित मोहन पंत, हेम जोशी, पीतांबर पांडे, भारत रत्न पांडेय, बची सिंह परिहार, रौबिन मनोज भंडारी, सुंदर लटवाल आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें