फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में सर्वदलीय विकास संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट लोगों ने मंगलवार को नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने नारे लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण के मानकों के चलते नए भवनों का निर्माण करने में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। लोग प्राधिकरण के विरोध में धरना देते आ रहे हैं लेकिन अब तक इसे समाप्त नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया जाएगा धरना जारी रहेगा।
धरने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, चंद्रमणि भट्ट, अख्तर हुसैन, भारत रत्न पांडेय, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, सुनयना मेहरा, आलोक कुमार गोयल, हेम चंद्र जोशी, नवीन जोशी आदि बैठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें