अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में सर्व दलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर विरोध जताया।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि समिति लंबे समय से आंदोलन कर रही है लेकिन अब तक जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार को जन भावनाओं के मद्देनजर प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी कर देना चाहिए। प्राधिकरण के मानकों के चलते लोगों को नए मकानों के निर्माण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धरने में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, शहाबुद्दीन, अख्तर हुसैन, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रतेश कुमार पांडे, हेम चंद्र जोशी, भारत रत्न पांडेय, सुनयना मेहरा आदि शामिल थे। संवाद