चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अतिथि शिक्षकों ने शीतकालीन अवकाश के वेतन की कटौती के विरोध में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर शीतकालीन अवकाश का वेतन देने की मांग की। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उनके साथ अन्याय हो रहा है और यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन करेंगे। धरने में गिरीश पांडे, शिवांशु पंत, महेश गौड़, मीनाक्षी तिवारी, हेम सती, भुवन चंद्र, जगदीश मठपाल, हीरा सिंह आदि अतिथि शिक्षक शामिल रहे। संवाद
फोटो: 10एएलएम 28पी: चौखुटिया में वेतन कटौती वापसी की मांग पर ज्ञापन देते अतिथि शिक्षक। संवाद