फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेराघाट में नहीं खुलने दी जाएगी शराब की दुकानें

Tue, 11 Apr 2017 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धौलछीना (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
शराब की दुकान का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। सेराघाट कस्बे से शराब की दुकानें हटाने की मांग को लेकर न्याय पंचायत भैंसियाछाना के भूमि देवता मंदिर प्रागंण में महिला मातृ शक्ति संगठन ने बैठक की और कई प्रस्ताव पारित किए।
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि सेराघाट कस्बे में कोई भी व्यक्ति शराब की दुकान के लिए मकान किराए पर नहीं देगा। यदि किसी ने मकान किराए पर दिया तो महिलाएं तोडफ़ोड़ से भी पीछे नहीं हटेंगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित मकान मालिक की होगी।    
  
उन्होंने कहा कि कस्बे की दुकानों में कोई भी व्यक्ति शराब पीते हुए पकड़ा गया तो महिलाएं उसे दंडित करेंगे। महिलाओं के साथ किसी ने भी अभद्रता की अथवा कोई शराब बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


आंदोलन को तोडने और शराब माफियाओं से मिलीभगत करने वाले के खिलाफ महिलाएं दंडात्मक कार्रवाई करेंगी। महिलाओं ने कहा कि किसी भी दशा में सेराघाट कस्बे में शराब की दुकानें नहीं खुलने दी जाएंगी।

बैठक में कलावती देवी, द्रोपदी देवी, किशनी, राधिका, कौशल्या, शांति, सरस्वती, कमला, हेमा, भगवती, आनुली, भागीरथी, चंपा, उमा, जानकी, रीता, आनुली, गणेश सिंह, राजेंद्र सिंह, नंदन सिंह, महेंद्र बिष्ट, गोविंद राम, नारायणी देवी, विमला देवी, राधाकृष्ण पांडे आदि ने भाग लिया।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें