फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्याल्दे में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का विरोध

Sun, 14 Sep 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड जन कल्याण समिति ईक्कूखेत ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का विरोध किया है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच एक साथ नहीं चल सकता है।
विज्ञापन

रविवार को ईक्कूखेत में हुई बैठक में समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलना शहीदों का अपमान है। कहा कि पाकिस्तान जैसे आतंकवाद पोषक देश के साथ किसी भी प्रकार का खेल खेला जाना राष्ट्र के सम्मान के विपरीत है।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने पीएम, गृहमंत्री और खेल मंत्री से पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंधों को निलंबित करने की मांग की। कहा कि जब तक सीमा पर स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक किसी भी प्रकार का खेल-सहयोग बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र नेगी, बालम सिंह, मोहन सिंह, सूरज सिंह, राम सिंह, श्याम राम, बिशन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें