फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका में शामिल करने के विरोध में धरना जारी

Tue, 25 Sep 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरने पर बैठे गांव बचाओ संघर्ष समिति के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के आसपास के गांवों को पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने के विरोध में गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने मंगलवार को 31वें दिन भी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शहर के आसपास के गांवों को पालिका सीमा में शामिल नहीं किया गया जबकि दूरस्थ क्षेत्र के गांवों को पालिका में शामिल कर दिया गया।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के आंदोलन के बावजूद भी गलत तरीके से पालिका में शामिल किए गए गांवों को पालिका सीमा से अलग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने दुगालखोला, रैलापाली, न्यू इंदिरा कालोनी, खगमरा कोट को वर्तमान परिसीमन से बाहर रखने की मांग की।

धरने पर केपी जोशी, अंबी राम, देवी दत्त पांडे, राजेंद्र गोस्वामी, हरीश पांडे, घनश्याम गुरुरानी, दिनेश लाल, अशोक ग्वासीकोटी, गणेश लाल, रिंकू आर्या, चंद्रमणि भट्ट, नरी राम, हर्ष कनवाल, शेष राम, प्रवेश कुमार, चंदन रावत, बाला दत्त कांडपाल, कमलेश तिवारी, केसी जोशी, नरेंद्र प्रसाद, योगेश प्रसाद, भगवान दुर्गापाल, भैरव दत्त जोशी, मुकेश लोहनी, मुकेश जोशी आदि बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें