फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण के खिलाफ गांधी पार्क में दिया धरना, नारे लगाए

विज्ञापन
मंगलवार को गांधी पार्क में धरना देते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने मगंलवार को दोपहर बारह बजे से अपराह्न दो बजे तक गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर डीडीए लागू किया है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुधवार 23 अक्तूबर को दोपहर बारह बजे से गांधी पार्क में समिति के बैनर तले दिन में बारह बजे से तीन बजे तक उपवास रखकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की मांगों की उपेक्षा कर रही है। डीडीए के लागू होने के बाद भवन निर्माण करने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
समिति लंबे समय से डीडीए समाप्त करने की मांग करते आ रही है, लेकिन सरकार और सत्तारूढ़ दल के प्रतिनिधि इस पर उदासीन बने हुए हैं। वक्ताओं ने कहा कि 23 अक्तूबर को अल्मोड़ा में कैबिनेट की बैठक भी है। कैबिनेट को डीडीए को समाप्त करने को लेकर निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को गांधी पार्क में तीन घंटे का उपवास रखा जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि उपवास में पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले से भी लोग पहुंच रहे हैं। मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की। संचालन हर्ष कनवाल ने किया। धरने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रताप सत्याल, आनंद सिंह ऐरी, आनंद बगडवाल, हेम जोशी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, चंद्रमणि भट्ट, लीला खोलिया, राजू गिरि, आनंदी वर्मा, हेम तिवारी, विनोद तिवारी, सभासद हेम चंद्र तिवारी, मो. शब्बीर, महेश लाल वर्मा, हर्ष कनवाल, दयाकृष्ण कांडपाल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें