फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में धरना देकर नारेबाजी की

विज्ञापन
गांधी पार्क में नारेबाजी करते सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोग । - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को वापस लेने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को चौघानपाटा गांधी पार्क मेें धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण जल्द खत्म नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि प्राधिकरण के विरोध में लंबे समय से आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार जन भावनाओं का ध्यान नहीं रख रही है। स्थिति यह है गांव के लोगों को घर बनाना भी मुश्किल हो रहा है। अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि डेढ़ साल से जनता जनविरोधी प्राधिकरण से परेशान है।
सरकार ने पहाड़ की भौगोलिक स्थिति को जाने बिना डीडीए लागू कर लोगों के साथ छल किया है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार से शीघ्र डीडीए को समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला की अध्यक्षता में हुए धरने पर हर्ष कनावाल, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, प्रताप सत्याल, अख्तर हुसैन, अंबीराम आर्या, राजु गिरी, मो. शब्बीर, दीपक बिष्ट, दया कृष्ण पाठक, वीके पांडे, हेम चंद्र तिवारी, केसी भट्ट, एएस बगडवाल, चंद्रकांत जोशी, तारा चंद्र साह, गाविंद सिंह बिष्ट, ललित मोहन पंत, कमल कपूर, वैभव पांडे समेत कई लोग मौजूद रहे। संचालन आनंदी वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें