इंडिया स्पोर्ट्स संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मंडल और ग्राम स्तर तक विस्तार किया जाएगा। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संगठन प्रयास करेगा।
बैठक में 19 जुलाई को दिल्ली में होने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के बारे में चर्चा की गई। बताया गया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के पांच खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह कनवाल, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष रोहित वर्मा, भाजपा सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष विशन सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, सूरज वाणी, दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष गिरीश खोलिया, प्रत्यूष कुमार पांडे, ईश्वर बिष्ट, संजय जोशी, संजय टम्टा, कमल कुमार गुप्ता आदि ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीप चंद्र टम्टा ने सभी का स्वागत किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिलोक लटवाल, कुमाऊं प्रभारी केसी सनवाल, कमल बिष्ट, रमेश कांडपाल, दीपक कपूर, दिनेश सिंह, महिमन सिंह, लक्ष्मण सिंह, महेश चंद्र, गोकर्ण आदि ने भाग लिया।