फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Sat, 11 Nov 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी दन्या में खेल महाकुंभ का समापन किया गया। समापन पर विद्यार्थियों की दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अंडर-14 बालिका वर्ग की 2000 मीटर दौड़ में गीता भट्ट, अंडर-17 बालक वर्ग में प्रकाश भट्ट ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई अंडर-17 बालक वर्ग की ऊंची कूद में केतन भट्ट, गोला फेंक में हरीश मेहरा ने पहला स्थान पाया। हवालबाग जीआईसी में चक्का फेंक प्रतियोगिता में जया बिष्ट, भाला फेंक में प्राची साह, अंडर-17 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में मयंक आर्या और 600 मीटर दौड़ में अमित बिष्ट ने पहला स्थान पाया। संवाद

रानीखेत में खेल महाकुंभ शुरू
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीआईसी मजखाली के खेल मैदान में खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान हुई अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में आरिश अली, 600 मीटर दौड़ में यश अधिकारी पहले स्थान पर रहे। लंबी कूद में शोबन कठायत, ऊंची कूद में नीरज बिष्ट, गोला फेंक में शोबन कठायत को पहला स्थान मिला। जीआईसी कुनेलाखेत में हुई अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में हर्षिता मेहरा, बालक वर्ग में नरेंद्र मेहरा, ऊंची कूद में रेनू मेहरा, गोला फेंक में भावना प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें