सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। धनतेरस पर शुक्रवार को सोमेश्वर मुख्य बाजार में जाम लगा रहा। इससे यात्रियों के साथ व्यापारियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। धनतेरस पर लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने से लंबा जाम लग गया। किसी तरह पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जाम खोला, तब जाकर यात्रियों और व्यापारियों को राहत मिली। संवाद