फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का शिक्षित और आत्मनिर्भर होना जरूरी : ज्योति

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत क्लब में हुई महिला उमंग उत्पादक संगठन की वार्षिक आमसभा का राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि महिला शिक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो उनके साथ भेदभाव खत्म होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं पहाड़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। यहां की महिलाओं ने इसे सच साबित किया है। विभिन्न समूहों के माध्यम से वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है। महिलाएं समूह बनाकर सिलाई बुनाई, मधुमक्खी पालन, फल उत्पादन, जैविक खेती, पशुपालन आदि स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
कार्यक्रम में हिमालयन ग्रास रूट फाउंडेशन के संस्थापक अनीता पॉल, कल्याण पॉल, उद्यान अधिकारी बीएस बिष्ट, एसएसबी के डिप्टी कमांडर कमलेश जोशी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें