फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रंगारंग कार्यक्रमों में बिखेरे लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग

Sun, 26 Nov 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो - 26 एएलएम 03 पी - वार्षिक खेल प्रतियोगिता की चैंपियन यलो हाउस सदन की टीम। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बियरशिवा विद्यालय का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। खेल प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस और परेड में ब्लू हाउस ने ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने विभिन्न खेलों के विजेताओं को प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग बिखेरे।
अभिभावकों की रेस वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण रही। प्रधानाचार्य नीमा थापा ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। प्रबंधक निरुपमा भट्ट तलवार, सचिव तिलक तलवार, अध्यक्ष निरुपेंद्र तलवार ने विद्यार्थियों से मेहनत से पढ़ाई करने की अपील की।
विज्ञापन


युवराज और प्रिंस ने लगाई सबसे तेज दौड़
अल्मोड़ा। 100 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में युवराज रावत, तन्मय जोशी, अरुण नगरकोटी, सीनियर वर्ग में प्रिंस रावत, अखिलेश नयाल, पुष्पेश वैदिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन

सैक रेस में नितिन मेहरा, हर्षित टम्टा, चिराग पिलख्वाल, नर्सरी के विद्यार्थियों की हुई जलेबी रेस में अनुकृति जोशी, विवान पंत, अनुहित रुद्राश, एलकेजी के विद्यार्थियों की हुई टॉफी रेस में शिवांश पिलख्वाल, विधि थापा, मिस्टी, यूकेजी की बैलून रेस में हर्षित रावत, वैदेही, आरव क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें