अल्मोड़ा। राममंदिर खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में गधोली वाॅरियर्स की टीम ने स्वराज्य सोमेश्वर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का मैच रविवार को गधोली वाॅरियर्स और स्वराज्य सोमेश्वर के बीच खेला गया। गधोली वाॅरियर्स ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 15 ओवर में 114 रन बनाए। जवाब में गधोली वाॅरियर्स ने सात विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मयंक मेहरा ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। वहां मनीष मेहरा, मनीष कनवाल, मयंक मेहरा, सुरेश मेहरा, सुनील मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद