अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के 43 क्रय केंद्रों पर मडुवे की खरीद शुरू हो गई है। इस बार मडुवे की एमएसपी 42.90 रुपये से बढ़ाकर 48.86 रुपये कर दी गई है।
किसान मडुवे को क्रय केंद्रों पर जाकर बेच सकते हैं। महिला समूह को प्रति क्विंटल 150 रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। अल्मोड़ा जिले में वर्ष 2024 में मडुवे की खरीद के लिए 77 क्रय केंद्र बनाए गए थे।
इस बार इनकी संख्या घटाकर 43 कर दी गई है। क्रय केंद्रों की संख्या घटने का मुख्य कारण पिछले वर्ष इन क्रय केंद्रों पर मडुवे की खरीद कम होना बताया जा रहा है।
पिछले वर्ष 2024 में सहकारी समितियों ने अल्मोड़ा जिले के 77 क्रय केंद्रों से 4300 क्विंटल मडुवा खरीदा था। इस बार कुमाऊं के सभी जिलों में 155 केंद्र बनाए गए हैं जिनका लक्ष्य दो हजार मिट्रिक टन निर्धारित किया गया है।