फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉक्टर यादव ने दिया पद से त्यागपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के प्रॉक्टर प्रो. अनिल कुमार यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। परिसर में शिक्षक-छात्र राजनीति को चिंतनीय बताते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। इसके अलावा अन्य दो पद भी उन्होंने छोड़ दिए हैं। साथ ही 14 सदस्यीय कुलानुशासक मंडल को भंग कर दिया है।
विज्ञापन

प्रॉक्टर प्रो. यादव ने बीते बृहस्पतिवार को एसएसजे विवि के कुलपति को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। उन्होंने इनवायरमेंटल स्टडीज और कोर्डिनेटर पद से भी इस्तीफा दे दिया है। प्रो. यादव ने इसका मुख्य कारण परिसर में शिक्षक-छात्र राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि परिसर में इन दिनों शिक्षक भी छात्रों की राजनीति में लगे हुए हैं। कुलपति से पूर्व में भी कई बार इस मुद्दे को लेकर चर्चा की गई। नवसृजित विवि के अधीन परिसर में शिक्षक-छात्र राजनीति से कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। वह सितंबर-2020 से प्रॉक्टर के पद पर थे। इधर, परिसर निदेशक प्रो. नीरज तिवारी ने बताया कि त्यागपत्र मिल चुका है। फिलहाल कुलपति की ओर से कोई प्रक्रिया नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें