रानीखेत (अल्मोड़ा)। सशस्त्र सीमा बल ने अपने अधिकारियों और जवानों की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जीएमएस पोर्टल की शुरुआत की है।
यह डिजिटल मंच बल के प्रत्येक कर्मी को एक सशक्त माध्यम प्रदान करता है, जिससे वे अपनी प्रशासनिक, व्यक्तिगत या सेवा संबंधी शिकायतें सीधे ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
ऐसे करें पोर्टल का उपयोग :
जीएमएस पोर्टल का उपयोग करना त सरल है। सबसे पहले, पोर्टल पर अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। फिर नई शिकायत दर्ज करें। विकल्प पर क्लिक करें और अपनी शिकायत का विवरण भरें। अगर कोई दस्तावेज़ अपलोड करना हो तो वह भी कर सकते हैं। शिकायत सबमिट करने के बाद, आपको एक शिकायत संख्या मिलेगी, जिसका उपयोग आप अपनी शिकायत की स्थिति को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं।