रानीखेत। बाहरी प्रदेशों से लौट रहे लोगों को होम क़वारन्टीन करने की उचित व्यवस्था करने की मांग प्रधानों ने बुलंद कर दी है। प्रधानों का कहना है कि कोविड 19 महामारी के चलते उत्तराखंड में बाहरी राज्यो से आ रहे प्रवासियों को गांव में होम क्वारंटीन करने की समुचित व्यवस्था नहीं है। गांव मे कई जगह चिपके मकान है, अर्थात बड़ी बड़ी बाखलियाॅ है जहां पर सोशल डिस्टेन्सिंग संभव नहीं। जो लोग बाहर से आ रहे हैं, वह किसी प्रकार की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे, जिसके चलते गांवों की स्थिति अत्यधिक खराब हो सकती है। केवल ग्राम निगरानी समिति के जिम्मे होम क्वारंटीन हुइ लोगों की जिम्मेदारी अकेले ग्राम प्रधान नहीं निभा सकते। मिलता के प्रधान प्रमोद जोशी ने गाॅव आ रहे सभी लोगों को स्थानीय स्तर पर 50/100 के समुह में राजकीय इण्टर कालेजों मे क़वारन्टीन करने की मांग की है। इस कार्य में प्रधान भी उनका सहयोग करेंगे। जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज तत्काल इस सम्बंध में दिशा निर्देश जारी करने की मांग की गई है।