फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लमगड़ा : तीन दर्जन गांवों के लोगों को दूसरे दिन भी नहीं मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बिजली लाइन दुरुस्त नहीं होने से लमगड़ा ब्लाक की कपिलेश्वर-बानडीदेवी पंपिग पेयजल योजना से भी दूसरे दिन भी पंपिंग शुरु नहीं हो सकी। इस कारण ब्लाक के तीन दर्जन गावों के लोगों को दूसरे दिन भी पानी नहीं मिला। मालूम हो कि शनिवार की शाम आंधी तूफान से कपिलेश्वर-बानडीदेवी पंपिग पेयजल योजना को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन में जगह-जगह पेड़ गिर गए थे। इससे कई स्थानों पर बिजली लाइन के तार टूट गए। जिस कारण शनिवार शाम सात बजे से पंपिग ठप हो गईं थी। बिजली विभाग लाइन सुधारीकरण के कार्य में लगा है, लेकिन दो दिन बाद भी लाइन ठीक नहीं हो सकी है और लमगड़ा ब्लाक के तीन दर्जन से अधिक गांवों को पानी की आपूर्ति दूसरे दिन भी ठप पड़ी रही। ग्रामीण आसपास स्थिति जल स्रोतों से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। इधर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता डीडीएस पांगती ने बताया कि कर्मचारी लाइन ठीक करने में लगे हैं। रविवार शाम को आए अंधड़ के कारण काम करने में व्यवधान आया। सोमवार को सुधारीकरण का काम पूरा कर पंपिग योजना को आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें